यह प्रभाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सहित संघ राज्य क्षेत्रों से संबंधित सभी विधायी और संवैधानिक मामले देखता है| यह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)/भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अरुणाचल-गोवा-मिजोरम और संघ राज्य क्षेत्रों (एजीएमयू) संवर्ग एवं दिल्ली व अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह सिविल सेवा (दानिक्स)/दिल्ली-अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पुलिस सेवा (दानिप्स) के संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी के रूप में भी कार्य करता है| इसके अतिरिक्त, यह संघ राज्य क्षेत्रों में अपराध और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर नजर रखने के लिए भी उत्तरदायी है |